अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

 भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम झीट में हुआ पूजा अर्चना एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम झीट में भारत माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा चौक एवं सभी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रुपेंद्र राजू साहू, भाजपा युवा मोर्चा जिला दुर्ग के उपाध्यक्ष एवं अमलेश्वर मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। साथ ही गोलू टंडन, पवन ठाकुर, बूथ अध्यक्ष जीवन साहू, बीरु सिंगौर, अजय ठाकुर, कुमलेश सिन्हा, लक्ष्मीनाथ सार्वे, वीरेंद्र साहू, कन्हैया सिन्हा, नूतन सार्वे सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!