अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अंबेडकर जयंती पर अमलेश्वर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता

अमलेश्वर। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अमलेश्वर के वार्ड क्रमांक 5 में श्री लक्ष्मी क्लिनिक की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन पार्षद वार्ड क्रमांक 01 एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉक्टर आलोक कुमार पाल ने अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर श्रीमती ईरीना पाल के साथ किया।

शिविर में खून जांच एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस आयोजन में विशेष सहयोग छाया पार्षद श्री गणपत घिडोडे का रहा।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य राजू सोनकर, पार्षद दीपक घिडोड़े, जिला युवा मोर्चा सदस्य विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने अपने उद्बोधन में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. आलोक पाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने वाला संविधान बनाया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का आधार है।

पार्षद दीपक घिडोड़े ने भी बाबा साहब के त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर अंबेडकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!