अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

6 माह के बाद बच्चों को पौष्टिक पूरक आहार देना बेहद जरूरी — श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ,वार्ड क्रमांक 04, केंद्र क्रमांक 02 में अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न

पाटन। नगर पंचायत पाटन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 (अखरा) के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में आज दिनांक 16/04/2026 को अन्नप्राशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 6 माह पूर्ण कर चुके शिशुओं के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के साथ-साथ पूरक (ऊपरी) आहार प्रारंभ करने के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा उपस्थित रहीं। उनके करकमलों से शिशुओं को खीर खिलाकर प्रथम अन्न ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर श्रीमती वर्मा ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 6 माह के बाद पौष्टिक पूरक आहार अत्यंत आवश्यक है। माताएं अपने बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार दें और उनके स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें।”

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता कश्यप एवं सहायिका पूर्णिमा सिन्हा द्वारा भी पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित पालकों—सती साहू, त्रिवेणी विश्वकर्मा, तनुजा, रमशीला कौशिक, नीतू, पल्लवी वर्मा एवं सुनीता कौशिक ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!