अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

धौराभाठा में नई सोसायटी का शुभारंभ, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने भाजपा सरकार का जताया आभार

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में नवीन सोसायटी के गठन पर सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

15 अप्रैल को भगवान बलराम एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समिति का विधिवत शुभारंभ किया गया।

श्री चंद्राकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर इस नई समिति का गठन किया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही खाद-बीज वितरण एवं धान खरीदी के समय भी किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!