अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
पंचायती राज दिवस पर पाटन जनपद के जनप्रतिनिधियों को विनय चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं
पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा के सरपंच एवं पाटन ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने आज 24 अप्रैल, पंचायती राज दिवस के अवसर पर समस्त त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


उन्होंने अपने संदेश में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के मूल भाव और विश्वास के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने सभी जनप्रतिनिधियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर गांवों के समग्र विकास में योगदान देते रहें।








