अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु, पुलिस पहचान में जुटी

अम्लेश्वर। थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक 02 मई 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्टिवा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पी.जेड. 0520 का चालक, जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष प्रतीत हो रही है, अमलेश्वर से मोतीपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगे एडवर्टाइज डिवाइडर बोर्ड से टकरा गया। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों से मृतक की पहचान के संबंध में पूछताछ की गई, किन्तु समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

मृतक के शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत मर्चुरी पाटन भेजा गया है। मामले में अम्लेश्वर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!