अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत अमेरी की अनूठी पहल, बेटी के विवाह पर ₹5000 और श्रद्धांजलि राशि के रूप में ₹2000 का सहयोग, सरपंच चुनावी घोषणा के अनुरूप कर रहे हैं कार्य

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अमेरी इन दिनों नवाचारपूर्ण कार्यों के कारण चर्चा में है। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच भूषण सेन अपने चुनावी घोषणा-पत्र के अनुरूप लगातार जनहितकारी पहल कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत अमेरी में बेटी के विवाह होने पर संबंधित परिवार को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस पहल को ग्रामीणों द्वारा अत्यंत सराहनीय बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार का सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा किसी परिवार में निधन होने पर परिजनों को श्रद्धांजलि राशि के रूप में ₹2000 की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

सरपंच भूषण सेन द्वारा यह दोनों जनकल्याणकारी कार्य उनके चुनावी वादों के अनुरूप निरंतर किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत अमेरी की यह पहल ग्रामीणों के बीच विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!