अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अमलेश्वर भाजपा मंडल ने आतिशबाजी कर मनाया उत्सव

अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत और सरकार गठन की खुशी में भाजपा अमलेश्वर मंडल द्वारा 4 मई को अटल व्यावसायिक परिसर मैदान, अमलेश्वर में उत्सव मनाया गया।

चार राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों में असम, पश्चिम बंगाल एवं केंद्र शासित प्रदेश पुडूचेरी में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन मिला तथा सरकार गठन के लिए पर्याप्त सीटें प्राप्त हुईं। इस अवसर पर भाजपा अमलेश्वर मंडल के अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की, आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, पिछड़ा वर्ग जिला प्रकोष्ठ महामंत्री सुरेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाडे, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर,अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष देवानंद ठाकुर, किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अजीत ठाकुर, पार्षद राजू सोनकर, डॉ. आलोक पाल, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, छाया पार्षद वर्षा कश्यप, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धिवर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिवा साहू, नारायण यादव, पूरन साहू, कुंज बिहारी साहू , सुनील शर्मा,विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!