अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर भाजपा मंडल में मेधावी छात्राओं का सम्मान, घर पहुंचकर किया युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर ने उत्साहवर्धन

अम्लेश्वर। अम्लेश्वर भाजपा मंडल अंतर्गत क्षेत्र के मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया। यह सराहनीय पहल सरपंच एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर द्वारा की गई। वे स्वयं विद्यार्थियों के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही छात्रों को बैग एवं कॉपी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्राम झीट की होनहार छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में मोनिका कौशिक ने 93.06 प्रतिशत तथा भूमिका साहू ने 94.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं ग्राम सांकरा के विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता हासिल की। कक्षा 10वीं में फाल्गुनी तुरकाने, यामिनी पटेल ने 92.1 प्रतिशत तथा टोमीन सिंगौर ने 90.1 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान हर क्षेत्र में सार्थक सिद्ध हो रहा है। एक बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!