अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत निधी से धमना ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न

जामगांव आर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमना में जिला पंचायत निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण, रमसगरा तालाब में पचरीकरण कार्य तथा शेड निर्माण का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू उपस्थित रहीं। उनके करकमलों से भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में लगातार जनहित और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है तथा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में सरपंच लोकेश महलवार, उपसरपंच लालकुमार साहू, पूर्व सरपंच अंकालू साहू, सेवा सहकारी समिति सुरपा के अध्यक्ष नारद साहू, पंच नरेश मार्कण्डेय, हेमा साहू (मितानिन), कोमिन सोनी, दुकालहीन साहू, पोखराज यादव, कुमार साहू, संतलाल ठाकुर, लक्ष्मण सोनवानी, लोमश अग्रवार, गल्लू मार्कण्डेय, धनराज बघेल, बिरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों के पूर्ण होने से पंचायत क्षेत्र में आवागमन, जलस्रोत संरक्षण और सार्वजनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!