अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घुघुवा(क) के ग्रामवासियों ने यूरोसेम कंपनी का NOC को रद्द करने का लिया निर्णय, बस्ती बैठक में मतदान से हुआ फैसला

पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में खुल रहे यूरोसेम कंपनी को ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामवासियों को कोई भी जानकारी दिए बिना एन ओ सी अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने से आक्रोशित आशंकित ग्रामवासी यूरोसेम कंपनी संचालन से प्रभाव, लाभ, हानि, सुविधा, असुविधा, समस्या आदि के संबंध में पूरे गांव वालों से चर्चा हेतु ग्रामवासियों का बैठक रविवार 10 मई को सुबह बाजार चौक में संपन्न हुआ, पूर्व सूचना पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने ग्रामीणों के संभावित सभी समस्याओं को पर चर्चा करते हुए सरपंच, पंचगण सहित कंपनी संचालक के जवाब को सुना और अंत में मतदान कराए जाने पर बैठक में उपस्थित सभी लोग एकमत से फैक्ट्री बंद करने के पक्ष में मतदान किए। उपस्थित ग्रामीणों के बहुमत का निर्णय कंपनी नहीं खुलने दिए जाने का रहा जिसके बाद ग्राम पंचायत घुघुवा(क) की सरपंच द्वारा कंपनी के निर्माण कार्य को तत्काल नोटिस जारी कर रोक लगाने एवं पूर्व में प्रदत्त एन ओ सी को जल्द से जल्द ग्राम पंचायत द्वारा खारिज करने की प्रक्रिया किया जाने का विश्वास समस्त ग्रामवासियों को दिलाया गया है, किसी भी कारण से ग्राम पंचायत द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में ग्रामवासियों ने स्वयं उच्च स्तर पर विरोध किये जाने की बात कही है।

इस बैठक में ग्राम के निवासी जनप्रतिनिधि प्रणव शर्मा, सरपंच शैलेन्द्री साहू, उपसरपंच शिवनारायण शर्मा, समस्त पंचगण, किसान प्रतिनिधि गंगा राम साहू, समाज प्रमुख रमेश यादव, शिक्षक सुरेश चतुर्वेदी, थानेश्वर साहू, प्रशांत शर्मा, अरविंद साहू, ठकेंद्र धनकर, लोकेश साहू, ललित सोनकर, श्यामकिशोर शर्मा, मोतीलाल देवांगन, कंपनी संचालक एवं समस्त ग्रामवासी परिवार बड़ी संख्या में उपस्थिति प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!