सुशासन तिहार एवं समाधान शिविर में अन्ना प्रासन के साथ किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम ढौर में आयोजित सुशासन तिहार एवं समाधान शिविर में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है।
समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 माह से ऊपर के बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। साथ ही किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सभापति खेम लाल देशलहरे, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं आसपास के ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एसडीएम, सीईओ सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा द्वारा किया गया।



