अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेलूद बाजार में घूम-घूमकर कांग्रेस ने बताया महंगाई का असर, व्यापारियों से चर्चा कर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनजागरण

सेलूद पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तृतीय दिवस सेलूद बाजार क्षेत्र में कांग्रेसजनों द्वारा अनोखे एवं प्रतीकात्मक तरीके से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम-घूमकर आम लोगों, व्यापारियों एवं ग्राहकों से संवाद कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया।

कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, बढ़ते टैक्स एवं लगातार मूल्य वृद्धि के कारण आज बाजार व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, चावल सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता की खरीद क्षमता कमजोर हुई है, जिसका सीधा असर व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाजारों में जाकर जनता और व्यापारियों को यह बताने का कार्य कर रही है कि भाजपा सरकार की नीतियों ने आम आदमी की रसोई से लेकर व्यापार तक को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग भी महंगाई से परेशान है, क्योंकि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकी कम हो रही है और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से ताली और थाली बजाने की अपील की थी, तब देश की जनता ने एकजुट होकर उनका साथ दिया। लेकिन आज जब जनता महंगाई से त्रस्त है, तब केंद्र सरकार लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की वास्तविकता उजागर कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सेलूद सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष खिलेश बबलू मारकंडे ने किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन को जनसमर्थन देने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश बबलू मारकंडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पाटन विधानसभा विपिन चंद्राकर, युवा कांग्रेस महासचिव अमृत राजपूत,नरेश श्रीवास, हेमंत साहू, दिलीप बंछोर, कौशल साहू, देवनारायण ठाकुर, देवला साहू, इंद्राणी वर्मा, खोइलन बारले, राजेन्द्र कुमार, रोहित चंद्राकर, हितेंद्र जीतू पटेल, सोमन वर्मा, संजय यादव, देवेश खेवार, बुधारू साहू, अजय सिंह राजपूत, दिनेन्द्र जांगड़े, राजू लाल, प्रेम लाल साहू, पुष्पा वर्मा, योगेश कुमार चंदेल, अविनाश मिश्रा, पालेश्वर ठाकुर, सुधीर ठाकुर, शीतल विश्वकर्मा, रमेश कश्यप, राकेश साहू, धनंजय साहू, शेखर चंद्राकर, विवेक चंद्राकर धौंराभाठा, कामेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!