अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
मनरेगा के तहत महका खुर्द में नाली निर्माण कार्य प्रारंभ, ग्रामीणों को मिला रोजगार
सेलुद पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत महका खुर्द में मनरेगा के तहत नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच अर्चना यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार रोजगार की मांग की जा रही थी, जिस पर अब विराम लगा है और ग्रामीण जनों को कार्य उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि गाँव में नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है, जिससे गाँव का पानी तालाब तक पहुँच सकेगा। इस कार्य से जहाँ ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा, वहीं जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार होगा। ग्रामीणों ने कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त की है।






