अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, विजय श्री का लिया संकल्प

पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उप चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनपद सदस्य प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को “झोपड़ी छाप” में मुहर लगाकर भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अम्लेश्वर भाजपा मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



