अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
अम्लेश्वर क्षेत्र सहित खुडमुडा वार्ड में लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, नेता प्रतिपक्ष दीपक घिड़ोडे ने की कार्रवाई की मांग
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर और वार्ड क्रमांक 05 खुडमुडा में लो वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष दीपक घिड़ोडे ने विद्युत विभाग अम्लेश्वर को आवेदन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने विभाग से क्षेत्रवासियों को लो वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती की समस्या से शीघ्र राहत दिलाने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से आम नागरिक परेशान हैं।



दीपक घिड़ोडे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से अम्लेश्वर क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग अब तक समस्या के स्थायी समाधान करने में नाकाम साबित हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



