अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

पाटन अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन के उप चुनाव अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मूल मंत्र देते हुए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को क्षेत्र में सहानुभूति एवं जनविश्वास का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे कांग्रेस की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, चुनाव प्रभारी मोनू साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष विपिन चंद्राकर,अमृत सिंह राजपूत, मंडल थानेश्वर यदु, महेंद्र साहू, हितेंद्र पटेल, भरत वर्मा, अनिल सरसीहा, अमित ठाकुर, रामशरण बंधे, द्वारिका वर्मा, जग्गू वर्मा, भावेश सिंह ठाकुर, अनूप यदु,देवेंद्र वर्मा, कुलदीप कुर्रे, साहिल बंजारे, कुंदन पटेल, वीरेंद्र यदु, आर्यन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!