अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प, प्रदेश मंत्री का दो टूक अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

पाटन-अमलेश्वर, 22 मई। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने सुरेंद्र कुमार साहू को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के पश्चात ग्राम पाहंदा (अ) में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं से झोपड़ी छाप में मुहर लगाकर सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की जा रही है।
आज आयोजित चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन एवं विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम पाहंदा (अ) में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष अम्लेश्वर कमलेश चंद्राकर, मंडल प्रभारी राहुल पंडित, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला महिला मोर्चा की श्रीमती हर्षा चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े, जनपद पंचायत पाटन सभापति प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, मोहन साहू, ग्राम सांकरा सरपंच रवि साहू, श्रीमती गायत्री साहू, ग्राम झीट सरपंच रुपेंद्र राजू साहू, जिला भाजपा प्रवक्ता रितेश शर्मा, सुरेश निषाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, पूर्व सरपंच मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने संगठन में एकजुटता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सुरेंद्र साहू के पक्ष में प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि “यह चुनाव केवल सुरेंद्र साहू का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव है। सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करें और सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर जनपद पंचायत पाटन में विकास की नई दिशा दें।”
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!