अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन जनपद सदस्य उपचुनाव : चार प्रत्याशी मैदान में, मुकाबला हुआ रोचक, चुनाव सरगर्मी तेज

पाटन अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 में होने वाले जनपद सदस्य उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनावी मैदान में चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र साहू को मैदान में उतारा है। वे झोपड़ी छाप पर चुनाव लड़ रहे हैं और पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के बावजूद उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। क्षेत्र में उनके समर्थन में लोगों की अच्छी भागीदारी दिखाई दे रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

वहीं कांग्रेस की ओर से श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। वे हल चलाता हुआ ट्रैक्टर चुनाव चिन्ह पर मतदाताओं से समर्थन मांग रही हैं। उर्वशी साहू पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय शैलेश साहू की पत्नी हैं तथा उन्हें चुनावी अनुभव का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इसी क्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से भूपेंद्र साहू भी मैदान में हैं। वे ब्लैक बोर्ड छाप पर चुनाव लड़ रहे हैं। भूपेंद्र साहू दूसरी बार जनपद चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जा रही है।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंदन सिंगौर भी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वे बरगद छाप पर वोट मांग रहे हैं। चंदन सिंगौर को भी चुनावी अनुभव है। पिछले चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को जनपद सदस्य पद का उम्मीदवार बनाया था।

इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि एक ही गांव पाहंदा (अ) से तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और तीनों साहू समाज से आते हैं। इनमें सुरेंद्र साहू, श्रीमती उर्वशी साहू और भूपेंद्र साहू शामिल हैं। तीनों की क्षेत्र में अलग-अलग पहचान और प्रभाव माना जा रहा है। वहीं सांकरा से निर्दलीय प्रत्याशी चंदन सिंगौर मैदान में हैं, जो लोधी समाज से आते हैं। सामाजिक समीकरणों के आधार पर उनका पक्ष भी कमजोर नहीं माना जा रहा।

राजनीतिक गलियारों में इस चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। आम चर्चा यह है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन अन्य प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति में नजर आ रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि मतदाता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं। आगामी 01 जून को मतदान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 का नया जनपद सदस्य कौन बनेगा। फिरहाल सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंके हुए हैं और चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!