अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026” के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अम्लेश्वर। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अंतर्गत वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, संकरा, पाटन, दुर्ग में 22 मई को “अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026” के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमित दीक्षित द्वारा की गई।

कार्यक्रम में जैव विविधता के मूल तत्व — भोजन, जल एवं ऑक्सीजन — के संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता के परस्पर संबंध तथा इसके दीर्घकालिक प्रभावों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने जल बचत, बिजली बचत, पेपरलेस कार्यप्रणाली अपनाने एवं प्लास्टिक के कम उपयोग व पुनः उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. भावना दीक्षित, डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, Anuj डॉ. अनुज नारद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. भावना दीक्षित ने “GenZ Café” जैसे स्टार्टअप मॉडल के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की बात कही। डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने AI, ML, IoT एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. अनुज नारद ने जल संरक्षण, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन डॉ. आयुषी त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!