सेवा भारती मातृ छाया आश्रम में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां
पाटन। ग्राम रूही के पूर्व सरपंच सुरेश सिंगौर एवं श्रीमती ईश्वरी सिंगौर के पुत्र युवा समाजसेवी राजा सिंगौर ने अपना जन्मदिन रायपुर स्थित सेवा भारती मातृ छाया आश्रम में बच्चों के साथ मनाकर समाज सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर राजा सिंगौर ने आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा बच्चों को मिठाई और विभिन्न उपहार वितरित किए। बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आश्रम का माहौल उत्साह और आनंद से भर गया। बच्चों ने भी राजा सिंगौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजा सिंगौर ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटना सबसे बड़ी खुशी होती है। उन्होंने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता कर समाज सेवा में योगदान दें।







