अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को जिताने भाजपा नेत्री हर्षा चंद्राकर बनी चुनाव प्रभारी, दयानंद सोनकर बने चुनाव संचालन प्रभारी

जिला भाजपा ने चुनाव प्रभारी व संचालन समिति की घोषणा की, सुरेंद्र साहू की जीत के लिए रणनीति तेज

पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जिला भाजपा संगठन ने जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार चुनाव प्रभारी एवं चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा नेत्री, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह प्रभारी के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नायक, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग) तथा अम्लेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में चुनाव संचालन समिति की प्रभारी की जिम्मेदारी नगर पालिका अम्लेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर को दी गई है, जबकि पूर्व जनपद सदस्य डॉ. घनश्याम कौशिक को सह प्रभारी बनाया गया है। साथ ही 22 भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव संचालन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव और कार्यशैली के दम पर मतदाताओं के बीच प्रभावी संपर्क स्थापित करेंगे तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं को सुरेंद्र साहू की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीतिक दिशा-निर्देश देंगे। चुनाव कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है और बूथ स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि क्षेत्र के पाहंदा और सांकरा सहित विभिन्न गांवों के मतदाताओं ने झोपड़ी छाप पर मुहर लगाने का मन बना लिया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, सुरेंद्र साहू को जनपद सदस्य बनाने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत तय मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!