जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 से चंदन सिंगौर मैदान में, रोजगार ,शिक्षा-स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं को बनाया चुनावी मुद्दा
पाटन-अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्रमांक क्षेत्र 4 से जनसेवक प्रत्याशी के रूप में जनपद सदस्य पद हेतु उपचुनाव में चंदन सिंगौर बरगद छाप चुनाव चिन्ह पर चुनाव मैदान में हैं।
चंदन सिंगौर क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।



उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था,रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
क्षेत्र के ग्राम पाहंदा एवं सांकरा में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा उनके विकासोन्मुखी विचारों और जनहित के मुद्दों को लेकर सकारात्मक समर्थन व्यक्त किया जा रहा है।
चंदन सिंगौर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास और जनसेवा के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए बरगद छाप पर अपना आशीर्वाद एवं समर्थन प्रदान करें।



