अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज की वार्षिक बैठक ग्राम बटंग में संपन्न

पाटन। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज द्वारा ग्राम बटंग में पचगईहा सात पाली की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक एकता एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कैवर्थ, भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, अशोक कुमार निषाद, सालिक निषाद एवं लिकेश निषाद क्षत्रिय युवा अध्यक्ष सहित क्षेत्र के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पचगईहा के सभी पदाधिकारी तथा सातों पाली के निषाद समाज के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने समाज के विकास एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन समाज की प्रगति एवं एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!