अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत बोरेंदा में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने किया भूमिपूजन

रानीतराई। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरेंदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा द्वारा श्रीफल फोड़कर विधिवत भूमिपूजन कर किया गया।

इस अवसर पर श्री वर्मा ने मनरेगा कार्यस्थल पर उपस्थित मजदूरों से भेंट-मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता का सशक्त माध्यम है। इससे ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध होने के साथ-साथ क्षेत्र में स्थायी विकास कार्य भी संपादित हो रहे हैं।

उन्होंने उपस्थित मजदूरों एवं ग्रामीणजनों को केंद्र सरकार की मोदी की गारंटी तथा राज्य सरकार के विष्णु के सुशासन के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार ग्रामीण विकास एवं जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बोरेंदा के सरपंच श्री कमलेश कुमार सहित पंचगण, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!