अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नही रहे छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, भाजपा में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है बिलासपुर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री सिन्हा की पार्थिव देह बिलासपुर से उनके रायपुर स्थित निवास लाई जा रही है। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा संगठन एवं समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है।

ज्ञात हो कि रूपनारायण सिन्हा मूलतः पाटन क्षेत्र के कुन्हली गांव के निवासी थे। वे लंबे समय से संगठन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही रायपुर स्थित उनके निवास पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!