किकिरमेटा ईदगाह में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा का पर्व
पाटन, बेल्हारी। किकिरमेटा के ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर जामा मस्जिद में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने लोगों ने एक साथ खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर नमाज अदा की।
मस्जिद के पेश इमाम साहब ने खुतबा पढ़ा तथा ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा कराई। नमाज के उपरांत उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली, एकता एवं भाईचारे के लिए विशेष दुआ की।
नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अज़हा की बधाई दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
ईद-उल-अज़हा के इस मुबारक मौके पर समाज प्रमुख सदर रफीक खान, हाजी गुलाम नबी खान, हाजी इब्राहिम खान, डॉ. रहीम खान, हबीब खान, इमाम खान, अब्दुल रज्जाक खान, शरीफ खान, कलीम खान, इस्लाम खान, जावेद खान, अतीक खान, याकूब खान, रसीद खान, करामत खान, ईदु खान सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।






