अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांव

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज पहन्दा एवं सांकरा में करेंगे चुनावी सभा, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के पक्ष में करेंगे जनसमर्थन की अपील

अम्लेश्वर, पाटन। जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत युवा, कर्मठ, जुझारू एवं मिलनसार प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में आमजन से समर्थन एवं मतदान की अपील करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार कौशल विकास तथा अनुसूचित जाति विभाग के कैबिनेट मंत्री, सतनामी समाज के युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब का आज ग्राम पहन्दा एवं सांकरा में आगमन हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ग्राम पहन्दा में शाम 4:30 बजे आयोजित चुनावी रैली में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे ग्राम सांकरा पहुंचकर परम पूज्य गुरु घासीदास जी के जय स्तंभ में पूजा-अर्चना करेंगे तथा वहां आयोजित नुक्कड़ सभा एवं सामाजिक बैठक में सहभागिता करेंगे।

इस दौरान वे भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के पक्ष में क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक समर्थन देने एवं विजय दिलाने की अपील करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर अम्लेश्वर भाजपा मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

इस संबंध में श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर (चुनाव प्रभारी), कमलेश चंद्राकर (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), श्री दयानंद सोनकर (चुनाव संचालक), कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक (महामंत्री, अम्लेश्वर मंडल) कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!