अग्नि वीर में चयन होने पर निखिल साहू को बधाई देने निज निवास पहुंचे राजप्रधान आडिल और ग्रामीण जन
पाटन। राष्ट्र सेवा के पावन संकल्प और अटूट देशभक्ति के साथ भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले कुर्मी गुंडरा निवासी निखिल साहू को कुर्मी समाज के राज प्रधान युगल आडिल और ग्रामीण जन बधाई देने उनके निज निवास पहुँचे आडिल ने बधाई देते हुए कहा की आपका यह चयन आपकी कठिन मेहनत, अनुशासन और अदम्य साहस का प्रत्यक्ष प्रमाण है। साथ ही माता निर्मला साहू पिता राजेश साहू का समर्पण और त्याग का प्रतिफल हैँ
आप अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश का गौरव हैं।
भारत माता की रक्षा और सेवा करने के लिए आपके द्वारा चुना गया यह मार्ग अत्यंत प्रेरणादायक है। हम आपके साहस को सलाम करते हैं।
हम आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सैन्य जीवन की कामना करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी निष्ठा के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे। निखिल का अग्निविर मे चयन होने से परिवार और ग्रामींण जन काफी उत्साहित हैँ इनका चयन अन्य युवाओ के लिए प्रेरणा बनेगा बधाई देने रुपनारायण वर्मा तरुण साहू कृष्णा साहू मुकेश वर्मा महेश साहू सोमन वर्मा रमेश यदु रमाकांत ठाकुर पंचदेव साहू किशोर चंद्राकर मिलन साहू चन्द्रहास यादव बीरेंद्र साहू रोहित सेन लखन ठाकुर डोमन ठाकुर बलदाऊ ठाकुर महादेव ठाकुर भूपेंद्र यादव गोविन्द यादव परमानंद पटेल भागवत सेन गोरे वर्मा ताम्रध्वज वर्मा आशाराम वर्मा धर्मेन्द्र वर्मा के अलावा ग्रामीण जन पहुँचे।








