अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

साहित्यिक अभिरुचि के लिए शब्द शिखर से सम्मानित हुए शिक्षक मोहित कुमार शर्मा

पाटन। वक्ता मंच द्वारा राजधानी के वृंदावन सभागृह में रचनाकार सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवोदित एवं प्रतिष्ठित रचनाकार शामिल रहे,इस अवसर कुछ साहित्यकारों पुस्तक का विमोचन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू के साथ उपस्थित अतिथियों के करकमलों से किया गया।वक्ता मंच के माध्यम से आज प्रदेश भर के माटी से जुड़े रचनाकारों को राजधानी वृंदावन हाल मे सम्मान व कविता प्रस्तुति का अवसर प्राप्त हुआ।

राजधानी के प्रतिष्ठित संस्था द्वारा तीन दशकों से यह कार्य जारी है नवोदित रचनाकारों को आगे बढ़ाने का यह मिशन सराहनीय है और इसे निरंतरता में जारी रखने की जरूरत है। यह बात अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा साथ ही सम्मानित हो रहे रचनाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के दौरान रायपुर, राजिम, गरियाबंद, दुर्ग, भिलाई, राजनंदगांव, डोंगरगढ, मोहला, मुंगेली, बालोद, बस्तर, बेमेतरा, धमधा, कोंडागाँव, पाटन, गरियाबंद, खैरागढ़, लोरमी, महासमुंद, बालोद, चंपारण, सारंगढ़, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, आरंग, बिल्हा से आये हुए कवियों को *शब्द शिखर सम्मान 2026* प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विभिन्न विषयों जैसे नशा के खिलाफ प्रदेश स्तरीय काव्य लेखन,पर्यावरण जागरूकता के कई समसामयिक स्पर्धा का आयोजन किया गया था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस स्पर्धा के माध्यम से चयनित उत्कृष्ट रचनाकारों को समय समय पर सम्मानित किया गया।चयनित कविताओं को एक पुस्तक के रूप मे प्रकाशित कर नशा विरोधी आंदोलन मे इसका उपयोग करने की योजना है। समारोह के द्वितीय सत्र में काव्य पाठ संपन्न हुआ जिसमें हिंदी, उर्दू व छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।आज के कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते तथा संयोजन संस्था के संयोजक शुभम साहू द्वारा किया गया । शिक्षक मोहित कुमार शर्मा जी को पूर्व में भी वक्ता मंच द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ है। साथ ही उत्कृष्ट रचनाकार 2022 का सम्मान प्राप्त है, पूर्व भी इस संस्था से कलमकार सम्मान, वीणापाणि सम्मान, कोविड काल में विशिष्ट सहयोग के लिए हेतु सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके है। इनके अलावा राष्ट्रीय स्तर से संचालित नारायण साहित्य शाला मंच, कीर्तिमान मान साहित्य समिति, मानव कल्याण समिति, शिक्षक कला साहित्य समिति, पी.एल.सी. लोरमी, एन. टी.सी.एफ. छत्तीसगढ़, मंच संचालक अभिव्यक्ति मंच आदि संस्थाओं से साहित्यिक गतिविधियों के लिए सम्मान प्राप्त है। इसके अंतरराष्ट्रीय मित्र मंडल मंच, मां शारदा साहित्यिक मंच, नारायण संस्था द्वारा, छत्तीसगढ़ महतारी साहित्य अकादमी द्वारा,हमर गॅवई गाॅव मंच,शिकसा आदि सैकड़ों संस्था भी सैकड़ों सम्मान साहित्यिक गतिविधियों के लिए सम्मान प्राप्त हुआ है। साहित्य के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में क्रियात्मक अनुसंधान,नवाचारी पहल, संदर्शिका लेखन आदि के लिए खंड जिला राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण आदि भी प्राप्त हुए हैं।

इस उपलब्धि के लिए इष्टमित्र, स्टाफ, साहित्य प्रेमी,शुभचिंतकों,परिजनो ने शुभकामनाएं दीं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!