अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वक्ता मंच रायपुर में शब्द शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित हुए, भूपेश कुमार साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच का 31 मई को राजधानी रायपुर के सभागृह में काव्य महाकुंभ रचनाकार सम्मान समारोह हुआ। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के चयनित कवि, साहित्यकारों को शब्द शिखर सम्मान से विभूषित किया गया। आयोजन के माध्यम से पाटन क्षेत्र के मोतीपुर निवासी कवि, मंचसंचालक भूपेश कुमार साहू ‘ पथिक ‘ को मूल्य चेतना व नैतिक मूल्यों के लिए शब्द शिखर सम्मान 2026 से नवाजा गया।

ज्ञात हो कि यह मंच विगत 34 वर्षों से निरंतर गांव व शहरों में रचना कर्म करने वालों को प्रोत्साहित करते आ रहा है। आयोजन के मुख्य अतिथि चिकित्सक साहित्यकार डॉ. गीतेश अमरोहित थे। अध्यक्षता डॉ. संयुक्ता गांधी ने की। विशेष अतिथि पत्रकार सुशील सन्नी अग्रवाल, राजकुमार धर द्विवेदी, पंडित पत्रकार पी के तिवारी, सीमा पांडेय, डॉ. रूपेंद्र, कवि डॉ. अजीत मिश्रा थे। अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, संरक्षिका ज्योति शुक्ला, विवेक बेहरा, दुष्यंत साहू, परम कुमार पुर्णेश, डॉ. इंद्रदेव यदु आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!