एमआरएचआरयू झीट में सिकल सेल रोग प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
अमलेश्वर-पाटन। आईसीएमआर-निर्थ द्वारा एमआरएचआरयू झीट में सिकल सेल रोग (एससीडी) के प्रभावी प्रबंधन एवं नियंत्रण के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण भारती, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. अनिल गोयल, डॉ. सुयेश श्रीवास्तव, डॉ. नेहा गुरबानी, डॉ. उपेंद्र भेलें तथा एमआरएचआरयू झीट के कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सिकल सेल रोग के समग्र अवलोकन, रोग की जटिलताओं एवं रुग्णता प्रोफाइल, राज्य स्तरीय नियंत्रण रणनीतियों, आनुवंशिक परामर्श एवं परामर्श सेवाओं, नवजात शिशु जांच, सहकर्मी समूह सहयोग तथा हाइड्रॉक्सीयूरिया उपचार संबंधी दिशानिर्देशों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


विशेषज्ञों ने सिकल सेल रोग की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार एवं सामुदायिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण का लाभ उठाया। यह आयोजन सिकल सेल रोग की रोकथाम, प्रबंधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।






