भूपेश बघेल जी किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ हैं, कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं” — चैतन्य बघेल
जनसेवा और संघर्ष की विरासत को गांव-गांव तक पहुंचाकर कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाएं, बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत नींव, मजबूत बूथ से ही मजबूत होगा प्रदेश और देश : चैतन्य बघेल

जामगांव आर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बोरवाय में “संगठन सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों की बूथ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक का उद्देश्य संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस की सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना था, मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र युवाओं के आदर्श आदरणीय चैतन्य बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू , मंडल अध्यक्ष कपूर साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कोषाध्यक्ष आशीष जैन ,कार्यकर्ता बैठक प्रभारी विष्णु प्रसाद चंद्राकर, प्यारे लाल भारदीय, डेविड चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल चंद्राकर, दाऊ संतोष चंद्राकर, राधेश्याम टंडन, सेक्टर प्रभारी पवन डहरे, ईश्वर लाल चंद्राकर, दयाराम चंद्राकर, ईश्वर जोशी, बलाराम साहू, खोरबाहरा ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस जन प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए चैतन्य बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनसेवा की विचारधारा का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के हित में ऐतिहासिक कार्य किए गए, जिसके कारण कांग्रेस की विचारधारा आज भी जनता के दिलों में मजबूती से स्थापित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।


चैतन्य बघेल ने कहा कि भूपेश बघेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ हैं। जब भी छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान, किसानों के अधिकार और जनता के हितों पर आंच आई है, तब उन्होंने सदैव मुखर होकर संघर्ष किया है। उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनहित और जनसरोकारों के लिए रही है।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनकी उपज का सम्मानजनक मूल्य दिलाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा गांव, गरीब और किसान को विकास की मुख्यधारा में लाने का जो प्रयास उनके नेतृत्व में हुआ, वह छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी ऊर्जावान कार्यशैली और संघर्षशील नेतृत्व आज भी लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन तब मजबूत होता है जब बूथ स्तर का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि आदरणीय भूपेश बघेल ने सदैव जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में प्रदेश में न्याय, विकास और विश्वास की राजनीति को नई पहचान मिली है। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व निभाए।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि – जब-जब छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों की बात होगी, तब-तब भूपेश बघेल जी का नाम संघर्ष और जनसेवा के प्रतीक के रूप में लिया जाएगा। वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसान, मजदूर, गरीब और वंचित वर्ग की आवाज़ को सत्ता के सर्वोच्च मंच तक पहुंचाने का कार्य किया। “नेतृत्व वह नहीं जो केवल शासन करे, नेतृत्व वह है जो जनता के दुःख-दर्द को अपना समझकर संघर्ष करे — और भूपेश बघेल इसी विचार के सशक्त प्रतिनिधि हैं।”
हम सबके नेता भूपेश बघेल का नेतृत्व संघर्ष, समर्पण और जनविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा यह सिद्ध किया है कि मजबूत संगठन की ताकत जनता के बीच खड़े रहने में होती है, न कि सत्ता के गलियारों में। किसानों के हक, युवाओं के भविष्य और सामाजिक न्याय की लड़ाई को उन्होंने पूरी मजबूती से उठाया है। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे कार्यकर्ताओं को केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि कांग्रेस की वास्तविक शक्ति मानते हैं। यही कारण है कि आज भी बूथ स्तर का कार्यकर्ता उनके नेतृत्व और विचारों से ऊर्जा प्राप्त करता है तथा जनसेवा के लिए प्रेरित रहता है।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश निर्माण, लोकतंत्र की रक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल संगठन विस्तार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और कांग्रेस के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता भूपेश बघेल के राजनीति का केंद्र हमेशा गांव, किसान और आम आदमी रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के मुद्दों पर निर्भीकता से आवाज़ उठाना और सत्ता से सवाल पूछना उनकी पहचान है। यही संघर्षशील, आक्रामक और जनहितैषी नेतृत्व उन्हें लाखों लोगों के दिलों में विशेष स्थान दिलाता है।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने नई ऊर्जा, उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। अन्य सभी वक्ताओं ने कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत नींव है। जब बूथ मजबूत होगा, तब पंचायत, विधानसभा, प्रदेश और देश भी मजबूत होगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर का सशक्त संगठन अत्यंत आवश्यक है। ग्राम बोरवाय के साथियों का यह संकल्प संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा आने वाले समय में जनता की आवाज़ को और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद करने का कार्य करेगा। नई सोच, नई ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को घर-घर तक पहुंचाने का यह अभियान निरंतर गति प्राप्त कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चैतन्य बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कपूर साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कोषाध्यक्ष आशीष जैन,कार्यकर्ता बैठक प्रभारी विष्णु प्रसाद चंद्राकर, प्यारे लाल भारदीय, डेविड चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊ अनिल चंद्राकर जी, दाऊ जय प्रकाश चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, दाऊ संतोष चंद्राकर, राधेश्याम टंडन, सेक्टर प्रभारी पवन डहरे, ईश्वर लाल चंद्राकर, दयाराम चंद्राकर, ईश्वर जोशी, बलाराम साहू, होलकर साहू, खोरबाहरा ठाकुर, नील नारंग, रोहित ठाकुर, संजय गुरुपरख, रोहित चंद्राकर, रोहित गुरुपरख, गैंदलाल चंद्राकर, गोलू ठाकुर, तेजराम गुरुपरख, युवा कांग्रेसी हेमंत टंडन , हरप्रसाद साहू, चंद्रशेखर देवांगन, खिलेश्वर कामरे, सौरभ कामरे, गीतेश्वर देवांगन, सूरज साहू, एमन साहू, राजेंद्र साहू, दुष्यंत जोशी संदीप डहरे, अमरनाथ साहू, शिवकुमार, रोहित सार्वा, नील नारंग, देव प्रसाद जांगडे, पुरुषोत्तम साहू, देव कुमार साहू, श्रवण चंद्राकर, शुभम डहरे, अशोक मेश्राम, भारत साहू, श्रीमती ज्योति साहू, सत्यमति डहरे, मधु डहरे, कविता बाई, अनूप देवी जोशी, मीना बाई, उषा बाई, द्रोपती बाई, हीराबाई, सभा भाई, चंपा बाई डहरे, योगिता डहरे जसोदा डहरे रामशिला देशलहरे यशोदा जोशी दुलारी डहरे, टिकेश्वरी डहरे, शशि प्रभा डहरे, सहित अन्य प्रमुख युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। “मजबूत बूथ – मजबूत संगठन, मजबूत संगठन – मजबूत लोकतंत्र” के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।






