अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो समाज के जरूरतमंद लोगों के काम आए

दशगात्र के अवसर पर व्यासनारायण सिन्हा ने कराया निःशुल्क जल वितरण, महुदा में बनी मानवता की मिसाल

अम्लेश्वर। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा में हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति लगभग 28 घंटे तक बाधित रही, जिससे गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। बिजली नहीं होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए स्वर्गीय श्रीमती गेंदी बाई के पुत्र श्री व्यासनारायण सिन्हा (खैरवा) ने अपनी माता के दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर एक सराहनीय एवं मानवीय पहल करते हुए अपने निजी व्यय से पानी के टैंकर की व्यवस्था कर गांववासियों को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया।

इस पहल से गांव के अनेक परिवारों को राहत मिली तथा ग्रामीणों ने श्री सिन्हा के सेवा भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना है कि शोक की घड़ी में भी उन्होंने समाजहित को सर्वोपरि रखकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ग्रामवासियों ने स्वर्गीय गेंदी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में किया गया यह कार्य न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि समाज सेवा और मानवता का उत्कृष्ट संदेश भी देता है।

श्री व्यासनारायण सिन्हा की इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह कार्य समाज के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया है।

“सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो समाज के जरूरतमंद लोगों के काम आए।” महुदा में किया गया यह कार्य इसी भावना को साकार करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!