अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुम्हली धान उपार्जन केंद्र शॉर्टेज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग तेज

पाटन। कुम्हली धान उपार्जन केंद्र में हुए धान एवं बारदाना शॉर्टेज प्रकरण में खाद्य विभाग तथा कलेक्टर द्वारा समिति प्रबंधक, प्राधिकृत अधिकारी एवं अन्य दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद अब तक केवल समिति प्रबंधक के विरुद्ध ही कार्रवाई किए जाने से मामले में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत कुम्हली के उप सरपंच विजय कुमार साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से प्राप्त संपूर्ण जांच प्रतिवेदन एवं संबंधित आदेशों की प्रतियां लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

प्रस्तुत दस्तावेजों एवं जांच प्रतिवेदन का अवलोकन करने के पश्चात भूपेश बघेल ने तत्काल एसडीओपी को मामले की निष्पक्ष, गहन एवं तथ्यात्मक जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस संबंध में क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि न्याय तभी पूर्ण माना जाएगा, जब जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध समान रूप से कार्रवाई की जाएगी।

जनहित, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सत्य को सामने लाने और दोषियों को न्यायोचित दंड दिलाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!