अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज बिलासपुर द्वारा सम्मान समारोह संपन्न, सामाजिक एकता एवं संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

रायपुर, 16 जून। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज बिलासपुर द्वारा 14 जून को सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव तथा प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली प्रगति टीम विशेष रूप से शामिल हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सामाजिक एकता, जागरूकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने समाज के युवाओं एवं महिलाओं से आगे आकर समाज की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव ने भी समाज के उत्थान एवं संगठन के विस्तार के लिए सभी वर्गों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने वाली प्रगति टीम का सम्मान किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा समाज के विकास एवं एकजुटता के संकल्प के साथ इसका समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!