अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित

पाटन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विशेष जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पाटन विधानसभा प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में दरबार मोखली मंडल में संपन्न हुआ।

जनसंपर्क संवाद के दौरान श्री राजीव अग्रवाल ने प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों से मुलाकात कर सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं विभिन्न उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही नागरिकों को सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्रीमती दिव्या कलिहारी, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, वरिष्ठ नेता पोसुराम निर्मलकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल, मंडल महामंत्री द्वय डॉ. सुरेश साहू एवं भागवत सिंहा, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सविता साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दानी राम वर्मा, गजेंद्र सिंहा, मुन्ना पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर अपने विचार भी साझा किए। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!