अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला तरीघाट में प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न, बच्चों को वितरित की गई पुस्तकें व गणवेश

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरीघाट में मंगलवार को प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत बच्चों को मिठाई, खीर-पूड़ी खिलाकर उनका स्वागत किया तथा गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज 16 जून से शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो चुका है। इसी क्रम में विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन कर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोहित गीर गोस्वामी, शिक्षक लोकना साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरुण साहू, भारती साहू एवं गीता सिंहा सहित समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रवेश उत्सव के माध्यम से नए शैक्षणिक सत्र का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!