cgkegoth.com खबर के असर, खबर प्रकाशित होने के बाद पीएचई विभाग ने शुरू किया पाइप लाइन सुधार कार्य

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के मेन रोड पर नगर निगम भिलाई-तीन चरौदा के लिए बिछाई गई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन पिछले लगभग पंद्रह दिनों से लीकेज की समस्या से जूझ रही थी। पाइप लाइन से लगातार पानी रिसने के कारण मेन रोड पर पानी पसरा रहता था, जिससे आम नागरिकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या को cgkegoth.com के रिपोर्टर करन साहू द्वारा प्रमुखता से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया गया। खबर के प्रकाशन के बाद इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला और संबंधित विभाग हरकत में आया।


वर्तमान में पीएचई विभाग द्वारा लीकेज पाइप लाइन के सुधार का कार्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी दो दिनों के भीतर मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद मेन रोड पर आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।
स्थानीय नागरिकों ने समस्या के समाधान हेतु किए जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।






