अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने तेलीगुंडरा,पाटन,फुंडा सेवा सहकारी समिति में किसानों से की संवाद

किसान रहें सावधान,एनपीके, धान के नुकसानदायक...भूपेश बघेल

पाटन।राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलीगुंडरा,पाटन,फुंडा सेवा सहकारी समिति पहुंचकर किसानों से मुलाकात कर खरीफ फसल की तैयारी में आ रही दिक्कतों पर संवाद किए।उन्होंने किसानों को सजग एवं सावधान रहने की अपील की।डीएपी खाद की जगह महंगी एनपीके खाद को दिया जा रहा है,जो धान की फसल के लिए भारी नुकसानदायक है।यह खाद सब्जी एवं अन्य पत्तीदार पौधों के लिए बनाया गया है।किसानों ने खुद उनसे चर्चा कर एनपीके खाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाए,उन्होंने किसानों के मुद्दे की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने के लिए किसान साथी एकजुट होकर लड़ेंगे।

आगे पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बतलाया हमारी सरकार ने किसान,मजदूर,युवा,महिलाओं के सर्वांगीण विकास के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम किया था।लेकिन भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार अडानी,अंबानी को फायदा दिलाने में हमारे आदिवासी,किसान,मजदूर के हक में डाका डालकर जल,जंगल,जमीन को बेचने में जुटी हुई है।

गौमाता की सेवा का नाटक करने वाली भाजपा गौठान योजना को बंद कर आम जनता के साथ अन्याय कर रही है।पशुधन सड़क पर दुर्घटनाओं के शिकार हो रही है।चारागाह एवं गौठान के माध्यम से महिलाएं स्वावलंबी बन रही थीं।किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने वाले भाजपा सरकार को बतलाना चाहता हूं कि हमने वर्मी खाद के माध्यम से इसकी शुरुआत पहले ही कर चुके थे।आज निरंतर जारी रहता तो किसानों को सुगम एवं सहज उपलब्ध हो सकता था।

पाटन क्षेत्र के कई ग्रामों में भाजपा के नुमाइंदों द्वारा नकली रासायनिक खाद खड़े ट्रकों को 1घंटे में बेचने की शिकायत मिल रही है,लेकिन शासन प्रशासन मौन बैठी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने समिति के प्रबंधक एवं कर्मचारियों से किसानों को परेशान न करने की हिदायद भी दी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा,जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मोहन साहू,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद सदस्य दिनेश साहू,आनंद बघेल,पुरुषोत्तम कश्यप,सालिक साहू,कौशल साहू,मंडल अध्यक्ष गोपाल देवांगन,सोहन जोशी,खिलेश मार्कण्डेय,हेमंत देवांगन,सोहन बघेल,सरजू साहू,नीरज सोनी,लक्ष्मीनारायण पटेल,लीलाधर वर्मा,कमलकिशोर वर्मा,आभाष दुबे,महामंत्री डॉ हेमंत साहू,दिनेश साहू,मनीष पटेल,किशोर साहू,डॉ के के साहू,प्राधिकृत अधिकारी प्रेमलाल साहू,दादूराम साहू,उत्तम साहू,भगवान देवांगन,राजा साहू,रेखराज साहू,रामदयाल साहू,बीरबल ठाकुर,सुरेश साहू,मनहरण देवांगन किसान बंधु सहित समिति के प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!