अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाई

विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर

अम्लेश्वर/पाटन, 24 जून। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में आज 24 जून को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना के 448 पात्र हितग्राहियों के नामों का सार्वजनिक वाचन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख नागरिकों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच रवि सिंगौर, सचिव ईश्वर निषाद एवं पंचगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम सभा के दौरान हितग्राहियों को योजना की जानकारी देते हुए पारदर्शिता के साथ पात्रता सूची का वाचन किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान मिलना सुनिश्चित हो गया है। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में 448 पात्र लोगों के नामों का वाचन किया गया है। इससे वर्षों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका सपना शीघ्र ही साकार होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने विश्वास जताया कि योजना के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिलेगा तथा प्रत्येक परिवार अपने स्वयं के पक्के मकान में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!