अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजयुमो अमलेश्वर मंडल में कामता प्रसाद सिंगौर बने मीडिया प्रभारी

अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी नंदन जैन तथा प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की सहमति तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर की अनुशंसा पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने कामता प्रसाद सिंगौर को मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया है।

कामता प्रसाद सिंगौर की नियुक्ति से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद सिंगौर ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!