अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा ओबीसी मोर्चा जामगांव आर मंडल की कार्यकारिणी घोषित/कौशल गंजीर

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

,पाटन/दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जामगांव आर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कौशल गंजीर ने सूची जारी किया है।

जारी सूची के अनुसार कौशल कुमार गंजीर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कोवेंद्र साहू, खेमेन्द्र पटेल, कमलेश यादव एवं भूपेन्द्र साहू को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में सुभाष यादव एवं चंद्रकांत साहू, मंत्री पद पर अश्वनी साहू, मनीष साहू, चुन्नीलाल देवांगन, हरीश यादव, तामेश साहू एवं चंद्रहास साहू को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जागेन्द्र सिन्हा को कोषाध्यक्ष तथा दीपक साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

अध्यक्ष कौशल कुमार गंजीर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!