अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – “महिला सशक्तिकरण से ही बनेगा सशक्त भारत, भाजपा की असली ताकत है नारी शक्ति

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आज ग्राम नगपुरा स्थित रेस्ट हाउस में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर ने अंजोरा मंडल की नवनियुक्त टीम का परिचय कराया एवं सभी का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा:

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

_”भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसकी रीढ़ हमारी मातृशक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाकर महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘मुद्रा योजना’ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक, हर योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है।”_

मुझे पूर्ण विश्वास है कि अंजोरा मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा टीम प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को धरातल पर साकार करेगी। आप सभी बहनें केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठी माता-बहनों तक पहुंचाने का कार्य करें। नारी शक्ति का संगठन में सक्रिय योगदान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेगा।”_

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि _”डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सम्मान राशि मिल रही है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि एक भी पात्र बहन योजना से वंचित न रहे।”_ उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

अंजोरा मंडल अध्यक्ष  हेमंत सिन्हा ने कहा कि महिला मोर्चा के गठन से मंडल संगठन को नई ऊर्जा मिली है और आगामी सभी कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में ये प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, जिला महामंत्री श्रीमती ममता राव, जिला मंत्री गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मंडल महामंत्री श्रीमती यामिनी हरमुख, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रामकली साहू, मंडल महामंत्री श्रीमती भू भारती, श्रीमती बीणा महतेल, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती शिव कुमारी वैष्णव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती भाना बाई ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, मंडल उपाध्यक्ष नंदू निर्मलकर, मंडल मंत्री झमनेस देशमुख, श्रीमती दिव्या साहू सहित अंजोरा मंडल के सैकड़ों ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!