अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट में 21 पात्र छात्राओं को निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित

अम्लेश्वर, पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट में आज छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत 21 पात्र छात्राओं को सायकल वितरित की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्रकार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, ग्राम पंचायत सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, भाजपा नेता धर्मेंद्र कौशिक, वरिष्ठ नागरिक भुवन लाल सार्वे तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को सायकल वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई में आने वाली आवागमन संबंधी कठिनाइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!