अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम खम्हरिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी परिसर के किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम खम्हरिया स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी परिसर में किचन शेड निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय जिलापंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ ग्राम सरपंच सोनिया थानेश्वर यदु, संसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, सरपंच प्रतिनिधि थानेश्वर यदु, उपसरपंच मनोज देशलहरे एवं लोधी समाज खम्हरिया के अध्यक्ष प्रकाश सिंगौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि किचन शेड के निर्माण से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा समाज और ग्रामीणों को एक बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में पंच भारती यदु, ओंकार कौशिक, श्रीमती पुष्पा सिंगौर, सविता पाल, प्रमिला ठाकुर, सुरेश यदु, बल्ला सिंगौर, प्रदीप सिंगौर, राजेश सिंगौर, खिलेश सिंगौर, मोहित सिंगौर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने किचन शेड निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज हित एवं ग्राम विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों ने परिसर के विकास एवं सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!