राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का कुम्हारी में शुभारंभ, अध्यक्ष मीना वर्मा ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद

कुम्हारी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र में पल्स पोलियो कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा द्वारा बालक शाला कुम्हारी के बूथ क्रमांक 174 में किया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान से जुड़कर अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर अरुण वर्मा, आरएचओ सुषमा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रिका, मितानिन जयंती यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए नगर क्षेत्र में विभिन्न बूथों पर विशेष व्यवस्था की गई है।







