सेलुद में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद, सरपंच ने की अभियान से जुड़ने की अपील
पाटन/सेलुद, 28 जून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 28 जून को पाटन विकासखंड के सभी गांवों में स्थापित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई।
इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेलुद के अंतर्गत सुभाष चौक, सेलुद में पल्स पोलियो बूथ का आयोजन किया गया, जहां 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।



इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहू, संजय यादव, रोहित शिवारे, इंद्राणी वर्मा, ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंछोर, स्वास्थ्य विभाग से वंदना चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री बंछोर एवं मितानिन सुनीता कुर्रे उपस्थित रहे।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से अपने सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि “हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प मजबूत हो सके।”



