श्री सद्गुरु कबीर साहेब जी का 628वाँ प्रागट्य उत्सव 28 जून को अम्लेश्वर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया, 29 जून को राजधानी में होगा भव्य आयोजन

रायपुर।श्री सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली सेवा समिति, रायपुर, नवयुवक मंडल, केडीवी मिशन एवं आमिन माता महिला मंडल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब जी का 628वाँ प्रागट्य उत्सव 28 जून (रविवार) को सद्गुरु कबीरधाम, अम्लेश्वर में संपन्न हुआ 29 जून (सोमवार) को राजधानी रायपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 28 जून (रविवार) को सद्गुरु कबीरधाम, अम्लेश्वर में प्रथम बार कबीर पंथ के 16वें वंशाचार्य परम पूज्य पंथ हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के पावन सानिध्य में सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही ।



29 जून (सोमवार) को राजधानी रायपुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा रामनगर कबीर चौक से प्रारंभ होकर तेलघानी नाका चौक, स्टेशन रोड, फाफाडीह, देवेन्द्र नगर चौक, शास्त्री चौक, मोती बाग, बैरनबाजार होते हुए सद्गुरु कबीर चौक, सिविल लाइन, कटोरा तालाब में सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा के उपरांत मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, मेकाहारा चौक, रायपुर में भजन-सत्संग, प्रवचन एवं विशाल भोजन भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।
आयोजन समिति ने प्रदेश के सभी कबीरपंथी अनुयायियों एवं आमजन से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर सद्गुरु कबीर साहेब जी के सत्य, समरसता, प्रेम एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



