तरीघाट में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की खुराक
पाटन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पोलियो खुराक पिलाई जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत तरीघाट में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।



इस अवसर पर अरुण साहू, शोभना सोनी, भारती साहू, कुमारी सिन्हा, झमित सिन्हा, रोहित पंच, प्रकाश गिरी गोस्वामी, उपसरपंच सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। सभी ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को पल्स पोलियो अभियान से जोड़ने और बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।



